
गायत्री परिवार , मगध प्रमंडल ,बिहार
February 20, 2025 at 06:51 AM
*108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ*
*गयाजी नगर में अरुणोदय के साथ प्रभात फेरी कर उत्साह का संचार करते यज्ञ* *समिति के सदस्य एवं गायत्री परिजन*
अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में एवं गायत्री शक्तिपीठ गयाजी उपजोन के नेतृत्व में आगामी *6 मार्च से 9 मार्च 2025* तक गयाजी, बिहार के पावन भूमि में होने जा रहे *108 कुंडीय राष्ट्रीय चेतना जागरण गायत्री महायज्ञ* के आयोजन को लेकर मगध प्रमंडल क्षेत्र में प्रचारात्मक अभियान जोरों पर चलाया जा रहा है।
इस क्रम में आज दिनाँक 20.02.2025, गुरुवार को *गयाजी शहर के विभिन्न क्षेत्रो,गलियों और सङको पर ब्रह्ममुहूर्त में प्रातः साढ़े पांच बजे से प्रभात फेरी यात्रा निकाली गई।*