
गायत्री शक्तिपीठ गयाजी बिहार
February 23, 2025 at 12:59 PM
*108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ*
अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में एवं गायत्री शक्तिपीठ गयाजी उपजोन के नेतृत्व में आगामी *6 मार्च से 9 मार्च 2025* तक गयाजी, बिहार के पावन भूमि में होने जा रहे *108 कुंडीय राष्ट्रीय चेतना जागरण गायत्री महायज्ञ* के आयोजन को लेकर मगध प्रमंडल क्षेत्र में प्रचारात्मक अभियान जोरों पर चलाया जा रहा है।
इस क्रम में आज दिनाँक 23.02.2025, रविवार को मगध युवा प्रकोष्ठ गयाजी बिहार के निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता का बैठक इस महायज्ञ रूपी परम पुज्य गुरुदेव के युग निर्माण योजना के सपनों को साकार करने में युवा मंडल क्या-क्या भागीदारी सुनिश्चित कर सकता है? एवं महायज्ञ को किस प्रकार सहयोग कर सफल बना सकता है? इस पर गहनता से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही साथ 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ इंटर्नशिप का कार्यभार सौपा गया।