सद्गुरुवाणी
सद्गुरुवाणी
February 12, 2025 at 07:14 AM
⛳ *जहाँ सिर्फ सजा का भय नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का अवसर भी है!* *_जहाँ यातनाए होती थीं , वहाँ प्रार्थनाए हो रही हैं_* क्या आपने कभी सोचा था कि एक *जेल*, जहाँ अपराधी अपनी सजा काटते हैं, वहीं *आध्यात्मिक ऊर्जा* से भरपूर एक *भव्य धार्मिक आयोजन* हो सकता है? 🚔 केंद्रीय जेल, सागर एक बार फिर इतिहास रचने जा रहा है! *_आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज_* एवं *_आचार्य श्री समय सागर जी महाराज_* के आशीर्वाद से इस पावन स्थान पर छठवीं बार आयोजित हो रहा है “ *_श्री १००८ सिद्धचक महामंडल विधान_* ” – एक ऐसा विधान, जो आत्मशुद्धि, संस्कार और आध्यात्मिक उत्थान का अद्भुत संगम है। 🛕 जेल की सलाखों के भीतर जब गूंजेगा सिद्धचक्र महामंडल विधान का दिव्य मंत्रोच्चार, तो वहां के बंदी भी अनुभव करेंगे— 🔸 पापों का क्षय, 🔸 मन की शुद्धि, 🔸 आत्मा की मुक्ति का मार्ग! इस जेल में बंदी सिर्फ अपनी सजा नहीं काट रहे, बल्कि धर्म और तपस्या के मार्ग पर भी अग्रसर हो रहे हैं। जब वे *_निर्यापक मुनि श्री 108 योगसागर जी महाराज_* ससंघ के मार्गदर्शन में इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे, तो उनके जीवन में एक नया प्रकाश फूटेगा। 💡 जो कल तक अपराध के अंधेरे में थे, वे आज धर्म के प्रकाश में हैं! 🙏 आपका भी सादर आमंत्रित! इस ऐतिहासिक आयोजन में आप भी सहभागी बन सकते हैं और पुण्य अर्जित कर सकते हैं। 📅 *15-16 फरवरी 2025* – केंद्रीय जेल, सागर 📅 *17-18 फरवरी 2025* – भाग्योदय तीर्थ, सागर 🔔 इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और इस अनोखे आध्यात्मिक आयोजन का हिस्सा बनें! ➡ *क्योंकि जेल सिर्फ सजा की जगह नहीं, मोक्ष का द्वार भी हो सकता है!* 🚪✨
❤️ 1

Comments