खोज खबर डिजिटल मीडिया
खोज खबर डिजिटल मीडिया
February 19, 2025 at 02:32 PM
*बारां जिले को राज्य बजट 2025–26 घोषणा* खोज न्यूज---- विद्यालय स्तरीय सावित्री बाई फुले छात्रावास बारां अटरु-बारां में सहरिया बालिका छात्रावास सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों से उप जिला चिकित्सिालयों में क्रमोन्नयन- समरानियां, केलवाड़ा - बारां। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में क्रमोन्नयन -बमोरीकलां (अंता) बारां। उप स्वास्थ्य केन्द्रों से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में क्रमोन्नयन- भीलखेड़ा डांग (शाहाबाद), झनझनी, सेमली (छबड़ा)- बारां। 33/11 केवी जीएसएस - बरड़िया बालाजी, छजावा (अटरू), भुवाखेड़ी (छबड़ा), टांचा (छीपाबड़ौद), दुर्जनपुरा, सिमलोद - बारां रोड़वेज बस स्टेण्ड संबंधी कार्य- अटरु- बारां। एनिकट निर्माण मरम्मत कार्य - पूरैनी (किशनगंज), अंधेरी नदी पर फूलबड़ौद व घाघोनियां ग्राम के पास (छबड़ा), पंचेलकलां गाव में खाडी पर एनिकट (अंता), होड़ापुरा गाव, कांकदड़ा में धोबीघाट के पास, सायगढ़ (किशनगंज)- बारां। लघुसिंचाई परियोजना के निर्माण का कार्य - कंचनरिया खुर्द- तुमड़ा (छबड़ा), हानिहेडा आदि गांव में लिफ्ट परियोजना द्वारा सिंचाई सुविधा (किशनगंज)-बारां। तालाब मरम्मत व जिर्णोंद्धार कार्य- पछाड तालाब, गोरधपुरा गौशाला के पास तालाब- छीपाबड़ौद (छबड़ा), मेरमाचाह तालाब (अटरु), हरसौली तालाब (अंता), छबड़ा सेमला-बारां। जिले में एमएसटी का निर्माण जिर्णोद्धार कार्य- धावडाझिरी छबड़ा बारां, बाढ़ बचाव संबंधी कार्य - परवन नदी पर कटावर के पास सुरक्षा दीवार का निर्माण (अटरु) बारां, शहर में शेष रहे नालों का सुदृढीकरण एवं निर्माण का कार्य - बारां। नहरों का निर्माण/मरम्मत कार्य - परवन लिफ्ट योजना की दांयी मुख्य नहर की लाईनिंग एवं जिर्णोंद्धार का कार्य (अटरु), मांगरोल से पार्वती नदी तक बाणगंगा की रिसेक्सनिंग का कार्य (अंता)-बारां। एनएच 27 अंता से सीसवाली तिराहे तक चार लेन सड़क में आरओबी का सुदृढीकरण (अंता टाउन पोर्शन)- बारां 65 करोड़ रुपए लागत। कोयनी से गणेशपुरा तक सड़क (3 किमी.) (छबड़ा) बारां लागत 2 करोड़ 40 लाख रुपए। छबड़ा में पॉवर हाउस से गुगोर तिराहे तक डिवाइडर मरम्मत कार्य- बारां 5 करोड़ लागत। छीपाबड़ौद से झनझनी उमरिया ताया पीथपुर सड़क का चौड़ाईकरण एवं सुदृढ़ीकरण (18.5 किमी.) छबड़ा बारां लागत 25 करोड़ रुपए। एनएच 27 बालाचार से निवाड़ी, खटका, गणेशपुरा, सेमलीफाटक, धतुरिया से पहाडी, राजपुर तक सड़क का चौडाईकरण व डबललेन (22.5 किमी.) किशनगंज- बारां लागत 45 करोड़ रुपए। शहरी क्षेत्रों में सुनियोजित कार्य- 30 करोड़ रुपए। पर्यटन विकास संबंधी कार्य -पर्यटन, कला एवं संस्कृति- शेरगढ़ किला बारां। कृषि उपज मण्डी- बारां में लहसुन उत्कृष्टता केन्द्र का निर्माण होगा।

Comments