Alok Raj Online Computer Solutions,CSC Center
January 31, 2025 at 09:55 AM
*मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना – मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना संबंधित महत्वपूर्ण सूचना*
*मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना के तहत स्नातक सत्र 2018-21, 2019-22, 2020-23 एवं 2021-24 की छात्राओं का परीक्षाफल नवनिर्मित पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है।*
*➥ वर्तमान में कुछ अंगीभूत महाविद्यालयों के सभी चार सत्रों (2018-21, 2019-22, 2020-23 और 2021-24) का परीक्षाफल पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया गया है।*
*➥ छात्राएं अपने महाविद्यालय द्वारा प्राप्त अंकपत्र के पंजीकरण नंबर एवं अंकपत्र पर अंकित क्रम संख्या का उपयोग करके अपने परीक्षाफल की जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।*
*➥ 31 जनवरी 2025 तक सभी संबद्ध महाविद्यालयों की छात्राओं की सूची विश्वविद्यालय को भेजने के बाद ही बाकी परीक्षाफल अपलोड किए जाएंगे।*
*➥ जिन छात्राओं का परीक्षाफल अभी अपलोड नहीं किया गया है, उन्हें कुछ समय प्रतीक्षा करने की सलाह दी जाती है।*
*✤ महत्वपूर्ण लिंक:*
*✔ डाटा अपलोड की जांच करें: 👉 http://medhasoft.bihar.gov.in/SNATAK/pms/ListofStudents.aspx*
*✔ आधार से लिंक बैंक खाता (DBT) की स्थिति UIDAI की साइट से जांचें: 👉 https://resident.uidai.gov.in/bank-mapper*
*डाटा अपलोड की स्थिति जांचने की प्रक्रिया:*
*स्नातक सत्र 2018-21, 2020-23 एवं 2021-24 की छात्राएं:*
*● अपने महाविद्यालय द्वारा प्राप्त ऑफ़लाइन अंकपत्र का उपयोग करके अपनी स्थिति जांचें।*
*● 2018-21 सत्र की छात्राएं अपने पंजीकरण नंबर में से पंजीकरण वर्ष /18 हटा कर जानकारी देखें।*
*● 2020-23 एवं 2021-24 सत्र की छात्राएं अपने पंजीकरण वर्ष के साथ, यानी /20, /21 जोड़कर स्थिति देखें।*
*स्नातक सत्र 2019-22 की छात्राएं:*
*● वे ऑनलाइन डाउनलोड किए गए अंकपत्र की क्रम संख्या का उपयोग करके अपनी स्थिति जांचें।*
*● अपने पंजीकरण नंबर में से पंजीकरण वर्ष /19 हटा कर जानकारी देखें।*
*नोट :- यदि किसी छात्रा का डेटा अभी तक अपलोड नहीं हुआ है, तो उसे जल्द ही पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। कृपया धैर्य रखें और नियमित रूप से पोर्टल की जांच करते रहें। मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना से सम्बन्धित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क कर सकते है*