News MyCityDilse ✅
February 20, 2025 at 04:34 AM
*नई दिल्ली: दिल्ली की नई CM रेखा गुप्ता संग कपिल मिश्रा समेत ये 6 मंत्री भी लेंगे शपथ, जानें कौन-कौन शामिल*
*Thu, 20 Feb 2025 06:11 AM*
*नई दिल्ली:* दिल्ली में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होने के साथ भाजपा ने छह मंत्रियों के नाम भी तय कर लिए हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, आज रामलीला मैदान में दिल्ली की सीएम के साथ छह मंत्री भी शपथ लेंगे। सभी वर्गों को साधने के हिसाब से मंत्रियों का चयन किया गया है। इसके साथ विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए भी पार्टी आलाकमान ने नाम तय कर दिए हैं।
दिल्ली के सीएम चयन में भाजपा ने महिला और वैश्य फैक्टर को ध्यान में रखा है। मंत्रिमंडल के गठन में पूर्वांचल, पंजाबी, ब्राह्मण और दलित चेहरों को ध्यान में रखा जाएगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, आलाकमान ने सीएम का नाम तय करने के साथ ही मंत्रियों के नामों का चयन भी कर लिया है, लेकिन अभी उनकी घोषणा नहीं की गई है। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में आज रेखा गुप्ता के साथ छह मंत्री भी शपथ लेंगे।
*कई बड़े चेहरे होंगे शामिल:*
भाजपा के मंत्रिमंडल में कई बड़े चेहरे शामिल हैं। प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, रविंद्र इंद्रराज और पंकज सिंह के नाम तय हो गए हैं। इनमें से कई नेताओं को सूचना भी दे दी गई है। विजेंद्र गुप्ता और मोहन सिंह बिष्ट का नाम विधानसभा अध्यक्ष में चल रहा है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय नेतृत्व ने सभी समीकरणों को ध्यान में रखकर मंत्रिमंडल के नाम तय कर लिए हैं, लेकिन अभी मंत्री बनने वालों को भी इसकी सूचना नहीं दी गई है। इनका खुलासा शपथ ग्रहण से पहले किया जाएगा।मंत्रिमडंल गठन में सामाजिक समीकरणों के साथ साथ दावेदारों की छवि और संगठन के प्रति समर्पण को भी ध्यान में रखा गया है। बाहर से आए ज्यादा लोगों को इसमें तरजीह नहीं मिलेगी। भाजपा ने 48 विधानसभा सीटें जीतकर सरकार बनाई है। ऐसे में पार्टी संगठन से जुड़े ऐसे नेताओं को आगे बढ़ाने के पक्ष में है, जिससे दिल्ली के साथ साथ दूसरे राज्यों में भी पार्टी को लाभ हो।