News MyCityDilse  ✅
News MyCityDilse ✅
February 20, 2025 at 05:47 AM
*कागजों में उलझी योजना, 55 लाख विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म का इंतजार* *कभी यूनिफॉर्म तो कभी खातों में पैसे देने की हुई तैयारी, लेकिन धरे रह गए दावे* *सीकर* शिक्षा विभाग की विद्यार्थियों को राहत देने की योजनाएं कागजों में उलझी हुई है। पिछले बजट में सरकार ने सरकारी स्कूलों के कक्षा एक से 8वीं तक के विद्यार्थियों और 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं को स्कूल यूनिफॉर्म देने की घोषणा की थी। आठ महीने गुजरने के बाद भी 55 लाख विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म का इंतजार है। दूसरी तरफ राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को परीक्षाओं में यूनिफॉर्म के साथ आने की बात कही जा रही है, लेकिन स्कूलों के विद्यार्थियों के पास यूनिफॉर्म नहीं होने से उनकी चिंता बढ़ रही है। गौरतलब है कि पिछली सरकार ने सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को संबल देने के लिए कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को दो-दो स्कूल यूनिफॉर्म देने की योजना शुरू की थी। बाद में यूनिफॉर्म की सिलाई के लिए 200-200 रुपए का भुगतान किया गया था। *दर्द: कब तक करते इंतजार* इस साल का शिक्षा सत्र पूरा होने में काफी कम समय बचा है। संस्था प्रधानों को विद्यार्थियों को कब तक यूनिफॉर्म मिलेगी, इसकी भी कोई जानकारी नहीं है। ऐसे में कुछ अभिभावकों ने तो इंतजार करते-करते अब अपने स्तर पर बच्चों को यूनिफॉर्म की व्यवस्था कर ली है। *यूनिफॉर्म नहीं दे सके तो बदली व्यवस्था* सरकार की ओर से पहले विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म ही देने के आदेश जारी हुए, लेकिन विभाग की यह व्यवस्था पटरी पर नहीं आ सकी तो फिर विद्यार्थियों के खातों में 800-800 रुपए देने की चर्चा शुरू हो गई। लेकिन फरवरी तक विभाग की ओर से विद्यार्थियों के खातों में यह राशि भी नहीं आ सकी।

Comments