
HinduNidhi
March 1, 2025 at 02:01 PM
कौन हैं माँ करणी? :
मां करणी का जन्म 1387 में एक चारण परिवार में हुआ था और इनका बचपन का नाम रिघुबाई था। इनका विवाह साठिका गांव के किपोजी चारण से हुआ था। वैराग्य होने के बाद माता सांसारिक जीवन को छोड़कर भक्ति और लोगों की सेवा में लग गईं। यह भी कहते हैं कि सांसारिक जीवन छोड़ने के पूर्व उन्होंने अपने पति का विवाह अपनी छोटी बहन गुलाब से करवा दिया था। यह भी कहा जाता है कि माता करीब 151 वर्षों तक जीवित रही थीं। माता ने जिस जगह पर अपना देह त्याग किया, वहीं आज करणी माता का मंदिर बना है। इस मंदिर का निर्माण बीकानेर रियासत के महाराजा गंगा सिंह ने करवाया था।