Sainik Welfare Research
February 4, 2025 at 08:18 AM
नमस्कार जय हिंद
पूर्व सैनिकों के लिए एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया गया है जिससे हजारों पूर्व सैनिकों को फायदा होगा। आर्म्ड फोर्स ट्रिब्यूनल की दिल्ली की बेंच ने एक साथ 35 केसों की सुनवाई करते हुए 31 जनवरी 2025 को यह फैसला दिया है।
इस फैसले में कहा गया है कि 7 नवंबर 2015 में बनाई गई पॉलिसी जिसमें प्रीमेच्योर डिस्चार्ज लेकर आने वाले सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन का फायदा नहीं मिलेगा, वह संविधान के आर्टिकल नंबर 14 का उल्लंघन है। इसका मतलब है कि अब सभी पूर्व सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन का फायदा मिलेगा, चाहे उन्होंने प्रीमेच्योर डिस्चार्ज लेकर रिटायरमेंट ली हो या नहीं।
यह फैसला एक मील का पत्थर साबित होगा और पूर्व सैनिकों के अधिकारों की रक्षा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। यह आदेश प्रिंसिपल ब्रांच का है, और अभी भी कई सीड़िया बाकी हैं। लेकिन यह फैसला पूर्व सैनिकों के लिए एक नई आशा की किरण जगाएगा और उनके जीवन में एक बड़ा बदलाव लाएगा।
If anyone PMR wants to file case for OROP may approach us.
Sainik Welfare Research
9718246349
[email protected]
❤️
1