तेज न्यूज24®
तेज न्यूज24®
February 27, 2025 at 05:11 PM
*विधानसभा में वित्त मंत्री दिया कुमारी की घोषणाए* प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर स्थानीय पेंटिंग बनाई जाएगी, इस पर 35 करोड़ रुपए खर्च होंगे आपदा राहत के लिए 55 क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल उपलब्ध कराए जाएंगे। बीकानेर बांसवाड़ा सहित नए शहरी निकायों में अग्निशमन वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। शाहपुरा में इंडस्ट्रियल पार्क बनाया जाएगा, लालसोट में वुड पार्क बनेगा। अगले साल 5000 आंगनबाड़ी भवनों की मरम्मत होगी। 3236 छोटे बांधों को पंचायत से जल संसाधन विभाग को ट्रांसफर किए जाएंगे। सिंचाई सुविधाओं के लिए 240 करोड़ से ज्यादा के काम करवाए जाएंगे। पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए 330 करोड़ से ज्यादा के काम होंगे। 1870 करोड़ की लागत से सड़कों की मरम्मत और अपग्रेडेशन के काम होंगे। प्रदेश में बायो इनफॉर्मेटिक्स डेटाबेस स्थापित किया जाएगा। प्लास्टिक वेस्ट इकट्ठा करने के लिए स्कीम चलेगी ,प्लास्टिक बैग की जगह कपड़े के बैग दिए जाएंगे

Comments