Lawstreet Journal
Lawstreet Journal
February 5, 2025 at 04:32 PM
*मतदान के बाद क्या बोली दिल्ली की जनता || Delhi Assembly Election 2025 || Bolo Bharat* दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से जारी मतदान अब समाप्त हो चुका है। चुनाव आयोग के डेटा के अनुसार, शाम 5 बजे तक 57.70 प्रतिशत मतदान हो चुका था। दिल्ली की 70 सीटों पर निर्दलीय समेत कुल 699 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 1 करोड़ 56 लाख मतदाता कर चुके हैं। चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक चला। अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) अपनी कल्याणकारी योजनाओं के दम पर लगातार तीसरी बार जीत का परचम लहराना चाहती है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही हैं। LawStreet Journal की टीम मतदान के दौरान ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रही। देखिए, दिल्ली की जनता का मूड क्या है! 👇 *Watch Video*👇 https://youtu.be/Gp9kRWSkHaM

Comments