E-kalyan Update
E-kalyan Update
March 1, 2025 at 05:04 PM
हमारे देश के कानून में सरल नियम इसलिए बनाए गए थे ताकि पीड़ित आसानी से इसका उपयोग कर सके। पर इस देश का दुर्भाग्य यह है कि यहां कानून बनने से पहले उसका दुरुपयोग करना शुरू कर देते हैं लोग। उदाहरण में हाइड्रोसिल एक्ट, दहेज संबंधित, महिलाओं को मिलने वाले अधिकारों के कानूनों का दुरुपयोग। मैने इन सब कानूनों का दुरुपयोग करते आम लोगों को अपने आस पास देख रखा हैं। बाकी पैसे वाले लोगों को साइड रखते हैं हम इस बहस से क्योंकि जिसके पास आर्थिक पावर हैं वो अपने तरीके से कानून और नियमों को चलाता है। मानव शर्मा के जीवन के अंतिम पलो का वीडियो मेरे सामने से गुजरा कुछ देर पहले। मैं पूरा वीडियो नहीं देख पाया। आप भी अगर मेरी तरह सरल और सामान्य व्यक्ति होंगे तो आप भी नहीं देख पाएंगे किसी को फांसी के फंदे पर झूलते हुए। मानव की आवाज में जो दर्द था वो उन सभी मानवों ( ह्यूमन बीइंग्स) का दर्द था जिन पर झूठे आरोप मढ़े गए हैं, पुलिस थाने कचहरियों में फर्जी मुकदमे चल रहे हो, परिवार के मेंटल पीस की बैंड बज चुकी हो, सामाजिकता का हास हुआ हो। तब ऐसे में व्यक्ति दुनिया की सबसे बदतरीन चीज अपने लिए चुनता है जो मानव शर्मा ने अपने लिए चुनी हैं। मां बाप नाजों से पाल पोस के अपने बच्चो को बड़ा करते हैं। पढ़ाते लिखाते है ताकि हमारा बुढ़ापा चैन से खुशहाली में बीते। लेकिन मानव शर्मा के मां बाप को अब जीवन भर सुकून नहीं मिलेगा। सरकार को अपने बनाए इन नियमों की अब समीक्षा करनी चाहिए। आखिर क्यों एक नौजवान शादी के बाद ही अपने लिए ये रास्ता चुन रहा हैं ? *@aamir.hamza88*

Comments