Finance With Pavan 🚨💰🔔
Finance With Pavan 🚨💰🔔
February 22, 2025 at 07:21 AM
*🚨UTI, LIC सहित इन 10 गोल्ड ETF ने कराई जमकर कमाई, 1 साल में 40 फीसदी तक रिटर्न* *🟡 Gold ETF:* पिछले एक साल में Gold ETFs ने 40 फीसदी तक का रिटर्न दिया है, इस दौरान निवेशकों को औसतन 38.24 फीसदी रिटर्न मिला है. UTI Gold ETF 39.75 फीसदी, LIC MF Gold ETF 39.17 फीसदी और HDFC Gold ETF 38.90 फीसदी सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले हैं. जनवरी में गोल्ड ETF में 3,751 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है, जो दिसंबर की तुलना में 486 फीसदी अधिक है और सालाना आधार पर निवेश में 471 फीसदी की वढ़ोतरी हुई है. *🟡 गोल्ड ETF में निवेश क्यों बढ़ रहा है?* इकोनॉमिक्स टाइम के रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी में गोल्ड ETF में 3,751 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है, जो दिसंबर की तुलना में 486 फीसदी अधिक है. सालाना आधार पर भी इसमें 471 फीसदी की वृद्धि देखी गई है. गोल्ड ETF महंगाई से बचाव (Hedging) और पोर्टफोलियो डाइवर्सिफिकेशन के लिए निवेशकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. इसके साथ ही, AUM (Assets Under Management) भी दिसंबर में 44,595 करोड़ रुपये से बढ़कर जनवरी में 51,839 करोड़ रुपये हो गया, जो 16 फीसदी की बढ़त दिखाती है. *🟡 गोल्ड ETF क्या होते हैं?* गोल्ड ETF शेयर बाजार में लिस्टेड फंड होते हैं, जो फिजिकल गोल्ड की कीमत को ट्रैक करते हैं. हर यूनिट एक ग्राम सोने के बराबर होती है . इन्हें खरीदने और बेचने के लिए Demat और ट्रेडिंग अकाउंट की जरूरत होती है.

Comments