NCERT
NCERT
February 25, 2025 at 03:23 AM
*GENERAL SCIENCE PREVIOUS YEAR QUESTIONS * विद्युत प्रेस का आविष्कार किसने किया था? ➖ *हेनरी शीले ने |* प्रेशर कुकर में खाना जल्दी पक जाता है, क्योंकि? ➖ *प्रेशर कुकर के अन्दर दाब अधिक होता है * दाब बढ़ाने पर जल का क्वथनांक? ➖ *बढ़ता है* 'प्रत्येक क्रिया के बराबर व विपरीत दिशा में एक प्रतिक्रिया होती है।' ➖ *यह न्यूटन का तीसरा नियम है।* ताँबा (कॉपर) का शत्रु तत्त्व है? ➖ *गंधक* उगते व डूबते समय सूर्य लाल प्रतीत होता है, क्योंकि? ➖ *लाल रंग का प्रकीर्णन सबसे कम होता है। * निम्नलिखित में से कौन एक आवेश रहित कण है? ➖ *न्यूट्रॉन* निम्न में से किस रंग का अपवर्तनांक सबसे अधिक होता है। ➖ *बैंगनी* स्वच्छ जल से भरे तालाब की गहराई 3 मीटर प्रतीत होती है। यदि हवा के सापेक्ष जल का अपवर्तनांक 4/3 हो, तो तालाब की वास्तविक गहराई क्या होगी? ➖ *4 मीटर* लेंस की क्षमता का मात्रक क्या है? ➖ *डायोप्टर* सामान्य वायुमंडलीय दाब पर जल का क्वथनांक डिग्री सेंटीग्रेट में होता है।  ➖ *100° C* रडार की कार्यप्रणाली निम्न सिद्धान्त पर आधारित है? ➖ *रेडियों तरंगों का परावर्तन* किसी पिण्ड के उस गुणधर्म को क्या कहते हैं, जिससे वह सीधी रेखा में विराम या एकसमान गति की स्थिति में किसी भी परिवर्तन का विरोध करता है? ➖ *जड़त्व* लेसर निम्न सिद्धान्त पर कार्य करती है? ➖ *विकरण का उद्दीप्ति उत्सर्जन* दलदल में फँसे व्यक्ति को लेट जाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि? ➖ *क्षेत्रफल अधिक होने से दाब कम हो जाता हैैं।* कौन सी ध्वनि हम  सुन सकते है? ➖ *20Hz - 20k Hz* जब किसी कांच की छड़ को रेशम से रगड़ा जाता है, तो छड़ पर कौन सा आवेश होगा?  ➖ *धन आवेश* अमीटर (Ammeter) से क्या नापा जाता है? ➖ *वैद्युत धारा।*
❤️ 👍 2

Comments