Bolnatohai News (Uttarpradesh UP, Noida, Badaun, Bulandshahar, Meerut, Muzaffarnagar, Gaziyabad)
Bolnatohai News (Uttarpradesh UP, Noida, Badaun, Bulandshahar, Meerut, Muzaffarnagar, Gaziyabad)
February 19, 2025 at 03:07 AM
उत्तर प्रदेश: गोंडा जिले के चंदवतपुर घाट के पास समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव लालचंद गौतम पर जानलेवा हमला हुआ। हमलावरों ने उन्हें रोककर फेसबुक पर समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के समर्थन में पोस्ट करने पर आपत्ति जताई। लालचंद गौतम के विरोध करने पर उन पर हमला किया गया, जिससे वे घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना से सपाइयों और पुलिस के बीच तनाव बढ़ गया है, और हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। लालचंद गौतम ने देहात कोतवाली में 8 से 10 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। https://www.facebook.com/share/v/14mrtj5bEJ/

Comments