
Bolnatohai News (Uttarpradesh UP, Noida, Badaun, Bulandshahar, Meerut, Muzaffarnagar, Gaziyabad)
February 20, 2025 at 03:36 AM
उत्तर प्रदेश: बदायूं की जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट सभागार में चकबंदी विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने चकबंदी कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही, किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने विभागीय कार्यों में गति लाने और चकबंदी से जुड़े विवादों को प्राथमिकता से निपटाने के लिए निर्देशित किया।
https://www.facebook.com/share/v/12FdLb739s7/