
Bolnatohai News (Uttarpradesh UP, Noida, Badaun, Bulandshahar, Meerut, Muzaffarnagar, Gaziyabad)
February 21, 2025 at 09:15 AM
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के धामरावली गांव में एक दलित दूल्हे की घुड़चढ़ी के दौरान ऊंची जाति के कुछ लोगों ने डीजे की तेज आवाज पर आपत्ति जताते हुए बारात को रोका। विवाद बढ़ने पर उन्होंने लाठी-डंडों से बारातियों पर हमला कर दिया, जिससे दो महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 29 नामजद और 6-7 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
https://www.facebook.com/share/v/1DwZHYkgbq/