SSandeep Deo
SSandeep Deo
February 8, 2025 at 03:28 AM
यह उस समय की बात है जब मैं भाजपा के करीब था। भाजपा ने लेफ्ट फैक्ट चेकरों को काउंटर करने के लिए कुछ अपने फैक्ट चेकर खड़े किए थे। इसमें भाजपा के पे रोल वाले कई पत्रकार भी शामिल थे। यह मेरी आंखों देखी बात है। फेसबुक और गूगल के साथ इन तथाकथित फैक्ट चेकरों की कार्यशाला भी भाजपा ने कराई थी। इन सभी को फेसबुक और गूगल सर्टिफाइड कराया गया ताकि ये जिन खबरों को फेक कहें, उन खबरों को फेसबुक और गूगल बिना सोचे हटा दे और संबंधित एकाउंट पर कार्रवाई करवा दें। फेसबुक जैसे अमेरिका में बाइडन प्रशासन के कंट्रोल में चल रहा था और जिसे आज सत्ता बदलने पर मार्क जुकरबर्ग ने स्वीकारा भी है, वैसे ही भारत में वह पूरी तरह भाजपा के कंट्रोल में है। बाद में यह सभी फैक्ट चेक के नाम पर भाजपा के विरोध की हर खबर को झूठ बताकर सोशल प्लेटफार्म से हटवाने लगे और सच लिखने वालों के एकाउंट सस्पेंड करवाने लगे। अमेरिका ने भारतीय नागरिकों को हाथ में हथकड़ी और पैर में बेड़ी डालकर भेजा है, यह पूरी दुनिया ने देखा है और इस पर संसद में बहस भी हुई है। मैंने इससे संबंधित वीडियो फेसबुक पर शेयर क्या किया भाजपाई किकिया उठे और मेरे एकाउंट को जमकर रिपोर्ट किया। फिर एक भाजपाई कथित फैक्ट चेकर का नोट लगाकर मेरे द्वारा शेयर वीडियो को फेक ठहरा कर मेरे फेसबुक और इंस्टा एकाउंट पर आंशिक प्रतिबंध लगवाया गया। इंस्टा और थ्रेड तो खुल भी नहीं रहा है। फेसबुक ने लिखा है कि आपके पोस्ट की पहुंच लिमिट कर दी गई है और यह उस तथाकथित फैक्ट चेकर boom Live के कहने पर की गई है। आज सबसे अधिक भारत सरकार और भाजपा के लोग झूठ बोल और झूठ फैला रहे हैं। विदेश मंत्री संसद में झूठ बोल रहे हैं कि महिलाओं को हथकड़ी नहीं लगाई गई, जबकि महिलाएं स्वयं बाहर आई हैं कि उन्हें हथकड़ी लगाई गई थी। सच से भाजपा की सत्ता को इतना डर लगता है कि यह हर सच को दबाने और झूठ फैलाने में जुटे हैं। 35 लाख whatsapp group के जरिए झूठ की मशीनरी चल रही है। वोट को हैक करने से लेकर सच को हैक करने में पूरी मशीनरी लगी हुई है! लेकिन याद रखना, झूठ अधिक दिनों तक नहीं चलता। औरंगजेब ने 50 साल शासन किया, लेकिन जब वह हटा तो सबसे घृणित शासक के रूप में जनता उसे आज भी याद करती है। तुम औरंगजेब जितने साल तो शासन भी नहीं कर पाओगे, परंतु स्वतंत्रता के बाद सबसे अधिक झूठे शासक के रूप में याद जरूर किए जाओगे। #sandeepdeo
👍 🙏 ❤️ 💐 😡 😢 🤐 29

Comments