
Farooqui Tanzeem Urdu daily
February 24, 2025 at 10:38 AM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने बिहार दौरे के तहत भागलपुर में हैं। यहां पीएम मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार एक साथ नजर आए। इस दौरान सीएम नीतीश ने पीएम मोदी के सामने विरोधियों पर जमकर हमला बोला। सीएम ने कहा कि 24 नवंबर, 2005 को सरकार में आने के बाद हम लोग लगातार बिहार के विकास में लगे हुए हैं। याद है ना जब पहली बार सरकार में आए थे तो क्या स्थिति थी।
शाम के बाद कोई घर से नहीं निकलता था और समाज में काफी विवाद होता था। हिंदू-मुस्लिम का भी वो झगड़ा कराते थे। पढ़ाई की हालत खराब थी। इलाज का पूरा इंतजाम नहीं था। उन लोगों के समय में। सड़कों का बुरा हाल था और बिजली तो बहुत कम थी। पटना में भी बिजली नहीं थी। पटना में मुश्किल से आठ घंटे बिजली रहती थी। उसके बाद हम लोगों ने काफी काम किया है। किसी प्रकार का डर नहीं है। प्रेम, भाईचारे का माहौल है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भागलपुर में मंच से कहा कहा कि यह खुशी की बात है कि पीएम मोदी आज हम लोगों के बीच भागलपुर आए हैं। नीतीश कुमार ने आगे कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि बिहार से देश भर के किसानों के लिए किसान सम्मान निधि की राशि उनके खाते में भेजी जा रही है। इसमें बिहार के 76 हजार से अधिक किसान शामिल है।
यह केंद्र सरकार की अहम योजना है। जिसमें सीधा फायदा किसानों को मिल रहा है। अब हम बताना चाहते हैं कि हमारा शुरू से कृषि पर जोर देने का लक्ष्य रहा है। इसलिए कृषि रोड बनाकर कृषि के विकास के लिए काम किया गया। यह मैप लागू करने से कृषि का विकास हुआ है। इसके अलावा दूध, अंडा और मछली उत्पादन भी बढ़ा है। पहले यहां हम मछली दूसरे राज्यों से मंगवाते थे और अब हम आत्मनिर्भर हो गए हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है और बिहार के विकास में सहयोग मिल रहा है। बजट में बिहार में मखाना बोर्ड, ग्रीनफिल्ड एयरपोर्ट की स्थापना, पश्चिमी कोसी नगर के लिए वित्तीय सहायता, प्रसंस्करण संस्थान की स्थापना का ऐलान किया गया है।
सीएम नीतीश कुमा ने कहा कि पीएम मोदी का लगातार सहयोग मिल रहा है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि पीएम मोदी पूरे देश के लिए काम कर रहे हैं। अब इधर-उधर कुछ नहीं। अब इनके ही नेतृत्व आगे और विकास होगा। समाज में हमलोग सबके लिए काम कर रहे हैं। अब तो लड़का लड़की बिहार में 11 बजे रात तक काम कर रहे हैं। उन्होंने जनता से कहा कि आप जान लीजिए सबलोग पीएम मोदी के ही साथ है। इनके नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है।
.
.
website :- farooquitanzeem.com
Facebook :- https://www.facebook.com/farooquitanzeem1?mibextid=ZbWKwL
Instagram :- https://www.instagram.com/farooqui_tanzeem?igsh=MTlybnYwN3JnOWs3MQ==
Twitter :- https://x.com/f__tanzeem?t=46g5e9LbqWEQFjZZDMecuA&s=09