Bikaner Live
Bikaner Live
February 25, 2025 at 07:45 AM
*जयपुर के डिस्ट्रिक्ट चैंपियन मोहित शर्मा की अचानक हार्ट अटैक से मौत* जयपुर के डिस्ट्रिक्ट चैंपियन मोहित शर्मा की अचानक मौत हो गई. वह चंडीगढ़ में चल रही ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी वुशू चैम्पियनशिप में भाग लेने गए थे. मैच के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी तबीयत बिगड़ गई. उन्हें तुरंत चंडीगढ़ के सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. यह घटना करीब तीन दिन पहले हुई थी. राजस्थान यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि टूर्नामेंट के आयोजन में उनकी कोई भूमिका नहीं है. आयोजक दीपक कुमार ने बताया कि मोहित शर्मा पहले राउंड में जीत हासिल कर चुके थे और दूसरे राउंड में भी वह अच्छी स्थिति में थे, लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. मैच के दौरान जब मोहित रिंग में उतरे, तो अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह मुंह के बल गिर गए. रेफरी ने उन्हें उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उठ पाए. इसके बाद उन्हें रिंग से नीचे लाया गया, लेकिन दुर्भाग्य से मोहित की रिंग में ही मौत हो गई थी.

Comments