Bikaner Live
February 25, 2025 at 12:32 PM
राजस्थान मौसम अपडेट 25 फरवरी
आगामी दिनों में उत्तर-पश्चिमी भारत के अधिकांश भागों में एक नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। उक्त तंत्र प्रभाव से बीकानेर संभाग, जयपुर व भरतपुर संभाग के शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में 27 फरवरी से 1 मार्च के दौरान मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा। वर्तमान में अधिकांश भागों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से 2-5 डिग्री ऊपर दर्ज किया जा रहे हैं। सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 35.0 डिग्री दर्ज। आगामी दो-तीन दिनों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में और 1-3 डिग्री बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र
जयपुर