📝 ( बिरसा મુંડા ) news 📡
📝 ( बिरसा મુંડા ) news 📡
February 24, 2025 at 05:52 AM
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा जारी पटवारी सीधी भर्ती 2025 की विज्ञप्ति में आरक्षण के नियमों के साथ बड़ा खिलवाड़ किया गया है। नॉन-टीएसपी क्षेत्र के कुल 1733 पदों में अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण 16%, 12% एवं 21% होना चाहिए था, जिससे इन वर्गों के पद क्रमशः 277, 208 एवं 364 बनते। लेकिन विज्ञप्ति में केवल 229, 175 एवं 303 पद ही दिए गए, जो कि आरक्षण के निर्धारित नियमों के खिलाफ है। * विज्ञप्ति में आरक्षण का स्पष्ट उल्लेख तक नहीं किया गया! * क्या यह एक साजिश है या फिर बड़ी लापरवाही? राज्य सरकार और राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को इस गलती को तुरंत सुधारना चाहिए और स्पष्ट करना चाहिए कि इस अनियमितता का कारण क्या है। हम न्याय की मांग करते हैं और सभी पात्र अभ्यर्थियों के समान अधिकारों की रक्षा के लिए इस मुद्दे को उठाते रहेंगे! #राजस्थान_पटवारी_भर्ती #आरक्षण_नियमों_की_अनदेखी #सही_गिनती_सही_हक

Comments