
Supreme Tutorials
February 14, 2025 at 03:43 PM
*आधुनिक भारतीय इतिहास से सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर*
कौन ‘लोहितवादी’ के उपनाम से प्रसिद्ध हुए? ➖ *गोपाल हरि देशमुख*
1857 के विद्रोह के समय जगदीशपुर में विद्रोहियों का नेतृत्व किसने किया था?
➖ *कुँवर सिंह ने*
सल्तनत काल में ‘दार-उल-शफा’ क्या होता था?
➖ *चिकित्सालय*
‘दीवान-ए-अमीर कोही’ नामक विभाग, जो कृषि से सम्बन्धित था, किसने स्थापित किया था?
➖ *मुहम्मद बिन तुगलक ने*
अकबर ने सर्वप्रथम दक्षिण भारत के किस राज्य पर आक्रमण किया था?
➖ *अहमदनगर पर*
पानीपत के तृतीय युद्ध के समय पेशवा कौन था?
➖ *बालाजी बाजीराव*
विक्रमशिला महाविहार की स्थापना किस वंश के शासकों द्वारा करवाई गई थी?
➖ *पालवंश के शासकों द्वारा*
तमिल में ‘तोलकाप्पियम’ किस विषय से सम्बन्धित पुस्तक है?
➖ *तमिल व्याकरण से*
सूर्य देवी गायत्री को सम्बोधित गायत्री मंत्र किस ग्रंथ में है?
➖ *ऋग्वेद संहिता में*
औरंगजेब ने किस सिख गुरु को फाँसी दी?
➖ *गुरु तेगबहादुर को*
‘पूर्ण स्वराज’ की शपथ कांग्रेस के किस अधिवेशन में ली गई?
➖ *लाहौर अधिवेशन (1929) में*
किस वायसराय की अंडमान यात्रा के दौरान एक कैदी द्वारा हत्या करा दी गई थी?
➖ *लॉर्ड मेयो*
‘भारतीय प्रेस के मुक्तिदाता’ किनको कहा जाता है?
*➖सर चार्ल्स मेटकाफ तथा लॉर्ड मैकॉले को*
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सुरत अधिवेशन के अध्यक्ष कौन थे?
➖ *रास बिहारी घोष*
बाल गंगाधर तिलक को भारतीय अशान्ति का जनक किसने कहा था?
➖ *वेलेंटाइन चिरोल ने*