Mera Sagwara News
February 17, 2025 at 04:16 PM
*बांसवाड़ा में पंचायत सहायक शिक्षकों का प्रदर्शन, वेतन व स्थायित्व की मांग*
बांसवाड़ा जिले में पंचायत सहायक व स्कूल शिक्षकों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने वेतन में देरी और स्थायित्व न मिलने पर नाराजगी जताते हुए आक्रोश रैली निकाली और जमकर नारेबाजी की।
संघ के जिला अध्यक्ष बालचंद निनामा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। शिक्षकों का कहना है कि कम वेतन भी समय पर नहीं मिलता और कई सेवानिवृत्त कर्मियों को एरियर तक नहीं मिला। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगे पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा।