Mera Sagwara News
Mera Sagwara News
February 18, 2025 at 07:40 AM
डूंगरपुर में नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर गेपसागर पाल से कलेक्ट्री रोड तक अवैध ठेले, लारियां और दुकानों का फैला सामान हटाया। प्रशासन ने व्यापारियों को सड़क पर सामान नहीं रखने की चेतावनी दी, जिससे सड़कें चौड़ी हो गईं। वहीं, प्रभावित ठेला और लारी व्यवसायियों ने कलेक्ट्री पहुंचकर विरोध जताया, आरोप लगाया कि इससे उनकी आजीविका पर संकट आ गया है।

Comments