Nitin Agarwal
Nitin Agarwal
February 26, 2025 at 03:01 PM
महाकुम्भ में विश्वभर के श्रद्धालुओं ने आस्था का अनुभव किया। महाकुम्भ ने दुनिया को भारत की अनमोल संस्कृति और आध्यात्मिक धरोहर से परिचित कराया। यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक था, बल्कि हरित और स्वच्छ भी रहा। महाकुम्भ में भारतीय संस्कृति का नया आयाम देखने को मिला। महाकुम्भ 2025 का समापन इतिहास के पन्नों में एक और ऐतिहासिक अध्याय जोड़ रहा है। इस बार 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर विश्व कीर्तिमान बनाया है। यह आयोजन धार्मिक महत्वता के साथ भारत के अद्वितीय प्रबंधन कौशल का भी प्रतीक बना है। 46 दिनों के इस महा उत्सव ने दर्शाया है कि हमारी परम्पराएं आज भी अपने प्राचीन रूप में जीवित हैं। #महाशिवरात्रि_महाकुम्भ
❤️ 🙏 👍 14

Comments