Nitin Agarwal
February 28, 2025 at 04:01 PM
यशस्वी मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी के मार्गदर्शन में आबकारी नीति वर्ष 2025-26 में ई-लॉटरी प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिली है।
आबकारी नीति वर्ष 2025-26 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की सभी 27,308 देशी मदिरा, कंपोजिट शॉप, माडल शॉप एवं भांग की फुटकर दुकानों की ई-लाटरी हेतु पंजीकरण दिनांक 14 फरवरी 2025 से आरंभ किए गए थे।
दिनांक 17 फरवरी 2025 से पंजीकरण के साथ आवेदन भी आरम्भ हो गए थे एवं पंजीकरण तथा आवेदन दोनों ही आज दिनांक 28 फरवरी 2025 को सायं 5:00 बजे तक प्राप्त किए गए हैं। यह सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्ण रूप से ऑनलाइन थी तथा आवेदक द्वारा समस्त अभिलेख एवं प्रोसेसिंग फीस ऑनलाइन ही जमा किए जाने थे।
27,308 दुकानों के लिए आवेदन मांगे गए थे जिसमें से 26,991 देशी शराब, मॉडल, कंपोजिट और भांग की दुकानों के लिए कुल 1,59,193 आवेदकों ने 4,14,679 आवेदन दिए हैं। लगभग 98.83% दुकानों के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं यह एक शानदार उपलब्धि है।
इस दौरान प्रोसेसिंग फीस रेवेन्यू के रूप में 2,262.28 करोड़ रुपए प्राप्त हुए हैं। 2018-19 में प्रोसेसिंग फीस रेवेन्यू के तौर पर मात्र 569 करोड़ रुपए प्राप्त हुए थे।
ई-लाटरी दिनांक 06 मार्च 2025 को खोली जाएगी तथा पारदर्शी रूप से अनुज्ञापियों का चयन ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। चयनित अनुज्ञापियों को वर्ष 2026-27 में नवीनीकरण का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा।
https://x.com/nitinagarwal_n/status/1895502113125667308?t=A1a5yRw3lviF5STDsJQdow&s=19
🙏
👍
❤️
15