
🕉️🇮🇳 वंदेमातरम्🚩🚩🇮🇳🇮🇳
February 27, 2025 at 06:34 PM
रेखा गुप्ता
दरअसल मुझे कोई अंदाजा नहीं था कि इन्हें मुख्यमंत्री बना दिया जायेगा। मग़र अब लगता है मानो यही एक मास्टर पीस थी मुख्यमंत्री बनने के लायक।
मानो एक मुख्यमंत्री की लगभग सभी योग्यताएं समायी हुई हों ये अपने अंदर।
अगर आपको उम्मीद से कई गुना ज्यादा जो आपने सपने में भी ना सोचा हो वो एकदम से मिल जाये तो आपकी प्रतिक्रिया क्या होगी??
फुले नहीं समाओगे! पागलों की तरह नाचने लगोगे ये तो हुई एक सामान्य व्यक्ति की प्रतिक्रिया। कोई नेता होगा तो भी उसकी बॉडी लैंग्वेवेज इस प्रकार के सिग्नल देगी। मग़र रेखा का मैंने पहला रेस्पोंस देखा था। एक mature नेता की तरह बड़े ही सौम्य स्वभाव से वो इसे एक बड़ी जिम्मेदारी मानते हुए प्रसन्न थी ना कि सत्ता की कुर्सी अपने हाथ में पाकर।
पर्सनालिटी wise देखें तो मुख्य्मंत्री के रूप में वो जंचती है हालांकि प्रवेश वर्मा भी इस एंगल से perfect choice थे मग़र सारे काम सिर्फ चेहरे और पर्सनालिटी से होते तो सारे मुम्बइया कोठे वाले आज नेता बने फिररहे होते ।।
संवाद शैली और हाजिर जवाबी ये दोनों खूबियां भी मुझे रेखा गुप्ता में नज़र आयी। शपथ लेने के बाद उसी दिन शाम को कैबिनेट की बैठक के प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ख़ुद को दिल्ली वालों से कनेक्ट किया और अपनी सराकर का अजेंडा रखा। कुछ काउंटर questions आये उनका भी बड़ी विनम्रता और आत्मविश्वास के साथ बुलंद आवाज़ में उनका उतर दिया।।
विधानसभा सत्र में जब वो आयी तो विनम्रता और मुस्कुराते हुए सारे विपक्षी विधायकों से मिलना, बिना किसी राग द्वेष के सबको अपने परिवार का हिस्सा मानना। जब उनका अभिभासण हुआ और CAG रिपोर्ट पे बोली तो लगा ही नहीं कि वो एक हफ्ता पुरानी CM हैँ। उनके हाव भाव बॉडी लैंग्वेवेज देखकर लगा 4-5 साल से यही दिल्ली की CM हैँ।
विपक्ष के हो हल्ले से घबराये बिना उनको निडरता से काउंटर करना। और इशारों इशारों में उनको ये समझा देना कि अगले 5 साल वो किस तरह उनको निपटाने वाली हैँ। ये सब झलक मैं सोमवार से देख रहा हु।
एक नवसीखिए CM की तरह जुबान में लड़खड़ाहाट नहीं आत्म विस्वास में कहीं कोई कमी नहीं।
सरप्राइज CM पे नज़र दौड़ने लगते है तो comparison अपने आप होने लगते हैँ। आप नज़र दौड़ा लीजिये राजस्थान और मध्य प्रदेश के सरप्राइज CM पर। उनमें आज भी वो कॉन्फिडेंस नहीं दिखता जो मैडम CM ने महज एक हफ्ते में दिखाया है।।
ये वो CM कतई नहीं है जो हर काम मोदी से पूछ पूछकर करेंगी। यही एक खूबी इनको यहाँ तक लेकर आयी है। यकीन मानिये हाई कमान काफ़ी वक़्त से इन पर नज़र रखे हुए था। ये सरप्राइज आप मैं, रेखा जी और दिल्ली वालों के लिये भले होगा मग़र मोदी जी बहोत पहले इनको निर्धारित कर चुके थे। भले दिल्ली ना जीतते तो भी इनको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अवश्य दी जाती।
और हाँ मुझे नहीं पता दिल्ली विधानसभा कब तक रहेगी लेकिन जब ख़त्म कर दी जायेगी तब इनको केंद्र में जरूर लिया जायेगा। मैं इनको लम्बी रेस की घोड़ी तो नहीं कहूंगा क्यूंकि ये नारी अपमान होगा मग़र ये ऐसी रेखा है जो अपने निशान बहुत दूर तक छोड़कर जायेगी।।
जो लोग कहते थे दिल्ली में बीजेपी के पास चेहरा नहीं है उनको बताना चाहता हूँ मोदी ने तोप खड़ी कर दी है, अब ये विरोधियों के छक्के छुड़ाएगी।।
जय हिन्द
🚩✍️
👇👇
https://kutumbapp.page.link/ZBoTpZ1ZgvUMPXXy5?ref=VK58C
❤️
1