
संचार सेतु | Sanchar Setu
February 25, 2025 at 11:33 AM
बोर्ड की परीक्षा देने गयी छात्रा को भगा कर ले गया किशोर
जफराबाद।हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिये कालेज आयी किशोरी को एक 14 वर्षीय किशोर भगा ले गया।लड़की के परिजन ने आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज कराया है।पुलिस मामले के खोजबीन में लग गयी है।
नगर पंचायत कजगाव के राजेपुर वार्ड की निवासी सजंय गुप्ता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी पुत्री महक गुप्ता 24 फरवरी की सुबह घर से परीक्षा देने के लिए श्रीराम निरंजन इंटर कालेज गयी थी। परीक्षा खत्म होने के बाद भी वह घर नही आई।शाम तक काफी खोजबीन हुई।लेकिन उसका पता नही चला।छानबीन करने के बाद पुलिस को सूचना दिया।सजंय गुप्ता ने तहरीर देकर माधोपट्टी मोछअम्बा रामपुर गांव के सचिन प्रजापति पर भगा ले जाने का आरोप लगाया है।एस आई धनुषधारी पाण्डेय ने बताया कि आरोपी युवक कक्षा नौ का छात्र है।
थानाप्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छात्रा की खोजबीन की जा रही है।