Mr Gaurichak Study
Mr Gaurichak Study
February 10, 2025 at 03:41 AM
संत शिरोमणि रविदास जयंती की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। महान संत, समाज सुधारक रविदास जी के विचार आज भी समाज से भेदभाव को मिटाने के लिए प्रेरित करते हैं। खास जानकारी गुरु रविदासजी मध्यकाल में एक भारतीय संत कवि सतगुरु थे। इन्हें संत शिरोमणि संत गुरु की उपाधि दी गई है। इन्होंने रविदासीया, पंथ की स्थापना की और इनके रचे गए कुछ भजन सिख लोगों के पवित्र ग्रंथ गुरुग्रंथ साहिब में भी शामिल हैं। इन्होंने जात पात का घोर खंडन किया और आत्मज्ञान का मार्ग दिखाया। संत गुरु रविदास, जिनका जन्म 1377 ई. में सीर गोवर्धनपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ था, एक संत, दार्शनिक, कवि और समाज सुधारक के रूप में पूजनीय हैं। रैदास, रोहिदास और रूहीदास जैसे विभिन्न नामों से जाने जाने वाले, वह पारंपरिक रूप से चमड़े के काम से जुड़े समुदाय (मोची परिवार) से थे।
🙏 1

Comments