PPU Patna Info
February 22, 2025 at 03:10 AM
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजनान्तर्गत मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना: 5 लाख लड़कियों को मिलेगा 50-50 हजार रुपये !
मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना के तहत इस वर्ष 5 लाख स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
मुख्य बातें:
✓ 2600 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अब तक इस योजना में वितरित की जा चुकी है।
✓ 5 लाख से अधिक स्नातक लड़कियों के रिजल्ट अपलोड किए गए हैं।
✓ 2024 का अधिकतम रिजल्ट इस बार अपलोड किया गया है, जिससे सबसे अधिक लाभार्थी जुड़ेंगे।
✓ जल्द खुलेगा आवेदन पोर्टल, शिक्षा विभाग की मंजूरी के बाद प्रक्रिया शुरू होगी।
📌 महत्वपूर्ण जानकारी:
📍 योजना की शुरुआत 25 अप्रैल 2018 को हुई थी।
📍 31 मार्च 2021 तक 2.85 लाख छात्राओं को ₹714.80 करोड़ की राशि दी गई।
📍 वर्ष 2021-22 और 2022-23 में 3.77 लाख लड़कियों को 1885 करोड़ रुपये दिए गए।
📍 इस बार सबसे अधिक छात्राओं के रिजल्ट अपलोड किए गए हैं, जिससे पात्र छात्राओं को लाभ मिलेगा।
आवेदन हेतु महत्वपूर्ण दस्तावेज : यहां क्लिक करें
👍
1