Dinesh Khatik
                                
                            
                            
                    
                                
                                
                                February 8, 2025 at 08:31 AM
                               
                            
                        
                            दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत ने स्पष्ट कर दिया है कि दिल्ली की जनता के दिल में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बसते हैं।
पिछले दिनों दिल्ली की विभिन्न विधानसभाओं में जाकर भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में जनता से सीधा संवाद किया, उनकी समस्याओं को समझा और पार्टी के विजन को जन-जन तक पहुंचाया। आज यह जीत सिर्फ भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का ही परिणाम नहीं, बल्कि दिल्ली के हर नागरिक की जीत है, जो परिवर्तन, सुशासन और विकास की राह पर आगे बढ़ना चाहता था।
मैं इस ऐतिहासिक जीत के लिए दिल्लीवासियों को हार्दिक बधाई देता हूं और भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को उनके समर्पण और परिश्रम के लिए साधुवाद देता हूं। इस प्रचंड विजय ने साबित कर दिया कि दिल्ली की जनता अब झूठी राजनीति से तंग आ चुकी है और उसे विकास, पारदर्शिता और दृढ़ नेतृत्व चाहिए।
#delhielectionresults
#bjp #dineshkhatik
                        
                    
                    
                    
                    
                    
                                    
                                        
                                            🙏
                                        
                                    
                                        
                                            ❤️
                                        
                                    
                                        
                                            👍
                                        
                                    
                                    
                                        17