Shar'i Ahkam Sawal O Jawab Ayatullah Sistani D.Z.
February 10, 2025 at 01:27 PM
*अगर शौहर अपनी बीवी से हैज़ की हालत में हमबिस्तरी करे तो गुनहगार है और ज़रूरी है कि इस्तेग़फार करे लेकिन कफ्फारा देना वाजिब नहीं है अगरचे एहतियात ए मुस्तहब है कि कफ्फारा अदा करे! इस तरतीब से कि अगर हैज़ के दिनों को 3 हिस्सों में तक़्सीम करें तो हैज़ के पहले हिस्से में हमबिस्तरी करने का कफ्फारा 1 मिस्क़ाल सिक्के दार सोना, दरमियानी दिनों 1/2 मिस्क़ाल सिक्के दार सोना और आखिर में 1/4 मिस्क़ाल सिक्के दार सोना है और शरई मिस्क़ाल 18 चने के बराबर है!*