Parivaar Academy
Parivaar Academy
February 2, 2025 at 10:43 AM
*⚜️समास के कुछ महत्वपूर्ण उदाहरण ⚜️* *अव्ययीभाव समास के उदाहरण ✓* यथाशक्ति = शक्ति के अनुसार यथाक्रम = क्रम के अनुसार यथानियम = नियम के अनुसार प्रतिदिन = प्रत्येक दिन प्रतिवर्ष =हर वर्ष आजन्म = जन्म से लेकर यथासाध्य = जितना साधा जा सके धडाधड = धड-धड की आवाज के साथ घर-घर = प्रत्येक घर रातों रात = रात ही रात में आमरण = म्रत्यु तक यथाकाम = इच्छानुसार *तत्पुरुष समास के उदाहरण ✓* देश के लिए भक्ति = देशभक्ति राजा का पुत्र = राजपुत्र शर से आहत = शराहत राह के लिए खर्च = राहखर्च तुलसी द्वारा कृत = तुलसीदासकृत राजा का महल = राजमहल *कर्म तत्पुरुष समास के उदाहरण ✓* रथचालक = रथ को चलने वाला ग्रामगत = ग्राम को गया हुआ माखनचोर =माखन को चुराने वाला वनगमन =वन को गमन मुंहतोड़ = मुंह को तोड़ने वाला स्वर्गप्राप्त = स्वर्ग को प्राप्त देशगत = देश को गया हुआ जनप्रिय = जन को प्रिय मरणासन्न = मरण को आसन्न *करण तत्पुरुष समास के उदाहरण ✓* स्वरचित =स्व द्वारा रचित मनचाहा = मन से चाहा शोकग्रस्त = शोक से ग्रस्त भुखमरी = भूख से मरी धनहीन = धन से हीन बाणाहत = बाण से आहत ज्वरग्रस्त =ज्वर से ग्रस्त मदांध =मद से अँधा रसभरा =रस से भरा भयाकुल = भय से आकुल आँखोंदेखी = आँखों से देखी *सम्प्रदान तत्पुरुष समास के उदाहरण ✓* विद्यालय =विद्या के लिए आलय रसोईघर = रसोई के लिए घर सभाभवन = सभा के लिए भवन विश्रामगृह = विश्राम के लिए गृह गुरुदक्षिणा = गुरु के लिए दक्षिणा प्रयोगशाला = प्रयोग के लिए शाला देशभक्ति = देश के लिए भक्ति स्नानघर = स्नान के लिए घर सत्यागृह = सत्य के लिए आग्रह यज्ञशाला = यज्ञ के लिए शाला डाकगाड़ी = डाक के लिए गाड़ी देवालय = देव के लिए आलय गौशाला = गौ के लिए शाला *अपादान तत्पुरुष समास के उदाहरण ✓* कामचोर = काम से जी चुराने वाला दूरागत =दूर से आगत रणविमुख = रण से विमुख नेत्रहीन = नेत्र से हीन पापमुक्त = पाप से मुक्त देशनिकाला = देश से निकाला पथभ्रष्ट = पथ से भ्रष्ट पदच्युत =पद से च्युत जन्मरोगी = जन्म से रोगी रोगमुक्त = रोग से मुक्त *सम्बन्ध तत्पुरुष समास के उदाहरण ✓* राजपुत्र = राजा का पुत्र गंगाजल =गंगा का जल लोकतंत्र = लोक का तंत्र दुर्वादल =दुर्व का दल देवपूजा = देव की पूजा आमवृक्ष = आम का वृक्ष राजकुमारी = राज की कुमारी जलधारा = जल की धारा राजनीति = राजा की नीति सुखयोग = सुख का योग मूर्तिपूजा = मूर्ति की पूजा श्रधकण = श्रधा के कण शिवालय = शिव का आलय देशरक्षा = देश की रक्षा सीमारेखा = सीमा की रेखा

Comments