Seema Rekha Daily
Seema Rekha Daily
February 19, 2025 at 12:18 PM
दिल्ली के मुख्यमंत्री और नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह कल 20 फरवरी को रामलीला मैदान में होगा। समारोह सुबह 11 बजे शुरू होगा। उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना दोपहर 12.35 बजे मनोनीत मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री और NDA के मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री इस समारोह में पहुंचेंगे। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी कल 20 फरवरी को रामलीला मैदान में दिल्ली के मुख्यमंत्री और नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

Comments