"दो कदम गांव की ओर" पढ़ें ताज़ा ख़बरें गांव से शहर तक
"दो कदम गांव की ओर" पढ़ें ताज़ा ख़बरें गांव से शहर तक
February 3, 2025 at 01:42 PM
आदर्श विद्या मंदिर शिव में बसंत पंचमी के अवसर पर विद्यारम्भ संस्कार यज्ञ महोत्सव वैदिक- विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ तथा नवीन भैया -बहिनों के हाथों से पाटी पर ओइ्म व श्री गणेश शब्द लिखकर पाटी पूजन करवाया गया। 14 नवीन प्रवेशित भैया- बहिनों के हाथों में मौली बांधकर, ललाट पर तिलक लगाकर यज्ञ में आहुतियां दिलाकर बालकों का मंत्रोचार के साथ विद्यारम्भ संस्कार यज्ञ संपन्न करवाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहब्बत सिंह सोढ़ा ने बताया कि भारतीय परंपरा के अनुसार विद्यारम्भ संस्कार महत्वपूर्ण है। भारत के भविष्य रूपी छोटे से भैया बहिनों को देश प्रेम, सत्य निष्ठा, त्याग, धर्म ,नैतिक और आध्यात्मिक संस्कार से परिपूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर प्रभु राम मेहरा , गोरधन राम, गढ़वीर विक्रम सिंह राजपुरोहित, वीराराम माली ,सत्यपाल सिंह राठौड़ ,सूर्य प्रकाश बिश्नोई, कुसुम माली ,पूजा माली ,मगराज खत्री आदि उपस्थित रहे।

Comments