Himanshu Rai
Himanshu Rai
February 20, 2025 at 06:18 AM
कभी-कभी छोटी आदतें हमारे जीवन में बड़ा बदलाव लाती हैं। आज मैं आपको एक सरल सी चुनौती देना चाहता हूँ जो मैं स्वयं को भी हर सप्ताह देता हूँ - एक घंटा बिना फोन के बिताएं। क्या आपने महसूस किया है कि फोन से हमारा ध्यान कितना भटकता है? आज एक घंटे के लिए फोन बंद करें और इस समय का उपयोग खुद को समझने में करें। लेकिन फिर हम खाली समय में क्या करेंगे? • एक किताब पढ़ें। • डायरी लिखें - आज का दिन कैसा रहा? • शांत जगह पर टहलें और अपने विचारों को सुनें। यह सामान्य सी चुनौती है, किन्तु स्वयं के साथ समय व्यतीत करने का यह एक सुंदर तरीका है। क्या आप तैयार हैं?
👍 ❤️ 🙏 🌹 🌻 30

Comments