Sanatan Dharma 🚩 (धर्म, संस्कृति और आध्यात्म)
Sanatan Dharma 🚩 (धर्म, संस्कृति और आध्यात्म)
February 28, 2025 at 12:53 AM
. *शांति की प्राप्ति* 🕉️ बाहर से हारकर भी जिसने स्वयं को जीत लिया वह सम्राट है लेकिन दुनिया जीतकर भी जो स्वयं से हार गया सच समझना वो कभी भी सम्राट नहीं हो सकता। सम्राट को शांति मिले यह आवश्यक नहीं पर जिसे शांति प्राप्त हो गयी उसे सम्राट अवश्य समझना चाहिए । शांति के आगे साम्राज्य का कोई मोल नहीं है। 🕉️ इस जीवन की एक बड़ी विडंबना यह भी है कि कभी - कभी यहाँ साम्राज्य मिल जाता है मगर शांति नहीं मिल पाती और कभी - कभी इसके ठीक विपरीत साम्राज्य तो नहीं मिल पाता, हाँ शांति जरुर प्राप्त हो जाती है। 🕉️ साम्राज्य जीवन की उपलब्धि नहीं शांति जीवन की उपलब्धि है। केवल धनवान बनने से शांति की प्राप्ति नहीं हो सकती धर्मवान बनने से ही जीवन में शांति की प्राप्ति संभव है। धर्म विरुद्ध आचरण अशांति का तो धर्ममय आचरण ही जीवन में शांति का मूल है। *🙏🪷 जय श्री कृष्ण 🪷🙏*
🙏 2

Comments