
Nishit Kataria - Ward 36
February 23, 2025 at 08:17 AM
भाजपा से बागी पार्षद उम्मीदवार को करारा झटका!
वार्ड 36 में जनता का मूड साफ दिख रहा है—जो अपने परिवार और जनता के भरोसे पर खरे नहीं उतरे, उन्हें जनता अब नकार रही है। भाजपा से बागी पार्षद उम्मीदवार को तब बड़ा झटका लगा जब उनके अपने ही परिवार ने उनके कामकाज से नाखुश होकर *कांग्रेस प्रत्याशी निशित कटारिया* का समर्थन कर दिया।
परिवार के सम्मानित सदस्य कुलराज कटारिया, रणबीर कटारिया, जयभगवान कटारिया, पंकज कटारिया समेत कई अन्य लोग निशित कटारिया के समर्थन में खुलकर आए और उनके विजन व विकास कार्यों पर भरोसा जताया।
अब वार्ड 36 की जनता बदलाव के लिए तैयार है—झूठे वादों का दौर खत्म, विकास की नई शुरुआत!
अब वक्त है निशित कटारिया को वोट करने का!
🗳 2 मार्च को बैलेट नंबर 1 का बटन दबाएं और वार्ड 36 में विकास लाएं!