Sushil Yadav Official
Sushil Yadav Official
February 1, 2025 at 03:59 PM
*केन्द्रीय बजट 2025-26 का सारांश* *कुल प्राप्तियां(ऋण के अतिरिक्‍त):* ₹34.96 लाख करोड़ का अनुमान *कुल व्यय :* ₹50.65 लाख करोड़ का अनुमान *सरकार द्वारा राज्यों और UT को स्थानांतरण:* 25. 60 लाख करोड़ *रक्षा क्षेत्र पर व्यय:* 6.81 लाख करोड़ रुपए *शुद्ध कर प्राप्तियां:* 28.37 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान *राजस्व प्राप्तियां:* 34. 2 लाख करोड़ *पूंजीगत प्राप्तियां*: ₹16.4 लाख करोड़ *राजकोषीय घाटा*: GDP का 4.4% *राजस्व घाटा* : GDP का 1.5% *प्राथमिक घाटा*: GDP का 0.8% *कर छूट:* 12 लाख रुपए वार्षिक आय पर कोई कर नहीं(1 करोड़ लोग कर के दायरे से बाहर हो जाएंगे) *बजट का मुख्य फोकस* : बजट का मुख्य फोकस *GYAN* ( गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी) का प्रतिनिधित्व करता है। *बजट के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बिंदु* - *बजट शब्द का संविधान में उल्लेख*: बजट शब्द का संविधान में कहीं उल्लेख नहीं है, बल्कि अनुच्छेद 112 में इसे "वार्षिक वित्तीय विवरण" कहा गया है। - *भारत का पहला केंद्रीय बजट*: भारत का पहला केंद्रीय बजट 7 अप्रैल, 1860 को जेम्स विल्सन द्वारा पेश किया गया था। - *स्वतंत्र भारत का पहला बजट*: स्वतंत्र भारत का पहला बजट भारत के प्रथम वित्त मंत्री आर.के. षणमुखम चेट्टी द्वारा 26 नवंबर, 1947 को पेश किया गया था। - *बजट पेश करने वाली प्रथम महिला:* भारत में बजट पेश करने वाली प्रथम महिला इंदिरा गांधी थी। - *प्रथम कागज रहित बजट*: प्रथम कागज रहित बजट वर्ष 2021 में पेश किया गया था। - *रेल बजट का केंद्रीय बजट में विलय*: रेल बजट का केंद्रीय बजट में विलय 2017 में एकवर्थ समिति की सिफारिशों पर किया गया था। - *अधिकतम बार बजट पेश करने वाले वित्त मंत्री*: अधिकतम बार बजट पेश करने वाले वित्त मंत्री मोरार जी देसाई हैं जिन्होंने 10 बार बजट पेश किया। - *बजट प्रस्तुति की तिथि में परिवर्तन*: बजट प्रस्तुति की तिथि में परिवर्तन फरवरी के अंतिम कार्य दिवस से 1 फरवरी वर्ष 2017 में किया गया। - *अब तक बजट पेश करने वाले प्रधानमंत्री*: अब तक बजट पेश करने वाले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी हैं। - *ड्रीम बजट*: 1997-98 के वित्तीय वर्ष के लिए तत्कालीन वित्त मंत्री पी चिदंबरम की ओर से पेश किए गए बजट को देश का *ड्रीम बजट* कहा जाता है। - *ब्लैक बजट*: वित्त वर्ष 1973-74 के बजट को अत्यधिक राजकोषीय घाटे के कारण *ब्लैक बजट* कहा गया।

Comments