
Aap Sabki Awaz (राष्ट्रीय) (आसा)
February 4, 2025 at 03:27 PM
प्रेस विज्ञप्ति
बेलहर विधानसभा में "आप सबकी आवाज (आसा)" का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन पर्यटक धर्मशाला, जलेबिया मोड़, सुल्तानगंज, देवघर रोड (बांका) में आयोजित किया गया, जिसमें हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरयू पंडित ने की, जबकि संचालन ब्रज किशोर पंडित ने किया। इस अवसर पर भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं "आसा" के संस्थापक अध्यक्ष माननीय रामचंद्र प्रसाद सिंह (आर. सी. पी. सिंह) मुख्य अतिथि एवं उद्घाटनकर्ता के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बिहार सरकार का इकबाल खत्म हो चुका है, प्रशासनिक तंत्र विफल हो गया है और सभी विभाग मनमानी कर रहे हैं। उन्होंने राजनीतिक इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि जैसे जनसंघ से भाजपा बनी, जनता दल से जनता दल (जॉर्ज), फिर समता पार्टी और अंत में जदयू बनी, वैसे ही जदयू के समाप्त होने पर बिहार में "आसा" सत्ता में आएगी और खुशहाल बिहार की नींव रखेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को याद दिलाया कि जब वे आईएएस अधिकारी थे, तब उनके प्रशासनिक नेतृत्व में बिहार ने कुशासन से सुशासन की ओर कदम बढ़ाया था, और जब उन्होंने 2010 में पार्टी का नेतृत्व किया, तो संगठन को बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक मजबूती दी थी। उन्होंने जोर देकर कहा कि "आसा" भले ही एक नई पार्टी हो, लेकिन इसका नेतृत्व अनुभवी और प्रशासनिक क्षमता में निपुण है, जो 2025 में सत्ता में भागीदार बनेगी।
इस अवसर पर बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री अवैध कब्जे में आ चुके हैं, और जब तक आर. सी. पी. सिंह सरकार में थे, तब तक बिहार निरंतर प्रगति कर रहा था। लेकिन साजिशन उन्हें सत्ता से दूर कर दिया गया क्योंकि उन्होंने दलितों और पिछड़ों को सत्ता में भागीदारी देना शुरू किया था। उन्होंने कहा कि आर. सी. पी. सिंह ने प्रशासनिक सेवा और विधायिका दोनों में उल्लेखनीय योगदान दिया है, जिससे बिहार और देश ने अभूतपूर्व विकास देखा है। अब उनके नेतृत्व में "आसा" बिहार को खुशहाल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
अपने संबोधन में माननीय आर. सी. पी. सिंह ने कहा कि बिहार को FIR राज और तनाव से मुक्त करना हमारा संकल्प है। उन्होंने घोषणा की कि राज्य में रोजगार सृजन के लिए खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित किए जाएंगे, अक्षय ऊर्जा के स्रोतों का विस्तार कर हाइड्रोजन उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा, और जब तक युवाओं को रोजगार नहीं मिलेगा, तब तक उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। नारी सशक्तिकरण के लिए अन्य दलों से अधिक डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से वित्तीय सहयोग दिया जाएगा, किसानों को केंद्र
कार्यक्रम में मुख्यरूप से
आप सबकी आवाज से केंद्रीय उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर पंडित बेलहर विधानसभा प्रभारी अजब लाल पंडित जे पी कार्यकर्ता बालमुकुंद सिंह जिला अध्यक्ष बी एस चौधरी
अंग मुक्ति दल से परमानंद दास रामकुंड ठाकुर परिहार नरेश राय हीरा राय कामेश्वर दास प्रीतम रंजन राजेश टुडू महेश लाल हेंब्रम बिनोद राय प्रभु तांती राजेंद्र राय भाग लिए
https://www.youtube.com/@ASA4BIHAR