Haryana News & Jobs 🇮🇳
February 8, 2025 at 12:58 AM
#newsupdates 07.02.25
1) Zomato का नाम बदलकर Eternal Ltd.
स्टॉक एक्सचेंज पर नाम Eternal Ltd. होगा, Zomato ब्रांड, ऐप और सेवाएं जारी रहेंगी।
Eternal के तहत Zomato, Blinkit, District और Hyperpure शामिल।
2) फरीदाबाद में 38वां सूरजकुंड मेला शुरू
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत और CM नायब सैनी ने उद्घाटन किया।
42 देशों के 648 कलाकार, ओडिशा और मध्यप्रदेश थीम राज्य।
23 फरवरी तक चलेगा, गोवा और ओडिशा पवेलियन मुख्य आकर्षण।
3) RBI ने रेपो रेट 6.5% से घटाकर 6.25% किया
लोन और EMI सस्ते होने की संभावना, बैंकों की ब्याज दरों पर असर।
रिवर्स रेपो रेट भी प्रभावित, मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी का फैसला।
4) ट्रम्प ने इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) पर प्रतिबंध लगाया
नेतन्याहू और पूर्व रक्षा मंत्री पर ICC के अरेस्ट वारंट के विरोध में फैसला।
अमेरिका और इजराइल ICC के सदस्य नहीं, हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव ने पहले ही बिल पास किया।
5) ऑस्ट्रेलिया में हेट क्राइम पर सख्त कानून
नाजी सैल्यूट पर 12 महीने की जेल, आतंकवादी गतिविधियों पर 6 साल की सजा।
LGBTQ+, जाति, धर्म, विकलांगता के खिलाफ हिंसा अपराध घोषित।
6) अमेरिका में ट्रांसजेंडर्स महिला खेलों में नहीं खेल सकेंगे
ट्रम्प ने ‘कीपिंग मेन आउट ऑफ विमेंस स्पोर्ट्स’ आदेश पर साइन किया।
स्कूल, कॉलेज और एथलीट एसोसिएशन में तुरंत प्रभाव से लागू।
7) ऑस्ट्रेलिया ने चीनी AI चैटबॉट DeepSeek पर बैन लगाया
सरकारी डिवाइसेज में सुरक्षा कारणों से प्रतिबंध, अमेरिका और दक्षिण कोरिया भी ब्लॉक कर चुके हैं।
इटली और ताइवान पहले ही बैन लगा चुके हैं।
8) राम जन्मभूमि ट्रस्ट के ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल का निधन
1989 में अयोध्या में राम मंदिर की पहली ईंट रखने वाले नेता थे।
बिहार से ताल्लुक रखते थे, RSS और VHP में सक्रिय भूमिका निभाई।
9) रक्षा मंत्रालय ने पिनाका रॉकेट सिस्टम के लिए ₹10,147 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट साइन किए
नागपुर और पुणे की कंपनियों को लंबी दूरी तक मार करने वाले रॉकेट बनाने का ठेका।
एरिया डिनायल म्यूनिशन (ADM) से दुश्मन के टैंकों और सैनिकों को रोका जाएगा।
10) रवींद्र जडेजा के इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 विकेट पूरे
352 मैचों में यह उपलब्धि, 6,000 रन और 600 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय।
हर्षित राणा ने तीनों इंटरनेशनल डेब्यू मैचों में 3-3 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया।
आज का इतिहास (7 फरवरी)
1992 – भारत की पहली स्वदेशी पनडुब्बी ‘INS शाल्की’ नौसेना में शामिल।
1959 – फिदेल कास्त्रो ने क्यूबा में नया संविधान लागू किया।
1856 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने नवाब वाजिद अली शाह को हराकर अवध पर कब्जा किया।
1831 – बेल्जियम में संविधान लागू हुआ।