
जाने जैन इतिहास को ✨
February 18, 2025 at 02:23 AM
*18 फरवरी*
*कब क्या हुआ!*
- जाने तेरापंथ के इतिहास को
तेरापंथ धर्मसंघ मे सर्वप्रथम पदत्राण ( टायरनुमा चप्पल ) का निर्माण साध्वीश्री संतोकांजी लाडनूं द्वारा किया गया।
पहले तेरापंथ के साधु साध्वियों का विहार अधिकतर राजस्थान की रेतीली धरती पर ही हुआ करता था। ज्यो- ज्यो विहार क्षेत्र का विस्तार हुआ। सड़क मार्ग पर चलने का काम पड़ने लगा। पैर छिलने लगे, खून बहने लगा प्रश्न उपस्थित होने लगे, पैरों की सुरक्षा कैसे की जाए साध्वीश्री संतोकांजी लाडनूं ने अपनी सूझबूझ से एक उपाय निकाला।उन्होंने मोटे कपड़े और टायर की सहायता से चप्पल पदत्राण बनाया। जब आचार्यश्री तुलसी को वह दिखाई गई तो साध्वोचित उपकरण देखकर प्रसन्नता व्यक्त की और सर्व प्रथम वह पदत्राण मातुश्री साध्वीश्री वदनाजी को पहनने की अनुज्ञा प्रदान की उसके बाद आम साधु साध्वियों मे भी उपयोग होने लग गया।
जैन धर्म को जानने के लिए चैनल से जुड़े - https://whatsapp.com/channel/0029VayfLav6GcG8zAG6gz2G
*समण संस्कृति संकाय*
कार्यालय संपर्क सूत्र-
*9784762373, 9694442373, 9785442373*
📲 प्रस्तुति : *समण संस्कृति संकाय, जैन विश्व भारती*
📲 संप्रसारक : *अभातेयुप जैन तेरापंथ न्यूज़*