AL KHADIM FOUNDATION
February 22, 2025 at 06:29 PM
गुजरात अहमदाबाद के ओढ़व में गौरक्षा के नाम पर इसहाक और उसके मित्रों की मोबलिंचिंग की कोशिश कर बुरी तरह से पीटने का आरोप है…
बताया जा रहा कि क़ानूनी मान्यता प्राप्त 4 भैंसों को क़ानूनी परमिट के साथ सरकारी “ढोर बाज़ार” ले जा रहे मुसलमानों को गौरक्षा के नाम पर 20-25 लोगों ने सुबह 5 बजे पीटा, इस दौरान गौ रक्षकों ने मुसलमानों से डेढ़ लाख रुपए की रंगदारी भी माँगी और धार्मिक नारे भी लगवाए।
आरोप है कि पुलिस ने चंद घंटों में गौरक्षकों की शिकायत पर इन मुसलमानों के ख़िलाफ़ तो FIR दर्ज कर ली है लेकिन इसहाक़ का जबड़ा तोड़नेवाले और फ़ारूक़ का हाथ फ्रेक्चर करनेवाले गौरक्षकों के ख़िलाफ़ 3 दिन बाद भी FIR दर्ज नहीं कि है।
😢
😮
3