
Apna UPSC (www.apnaupsc.in)
February 3, 2025 at 06:18 AM
🇮🇳 *मखाना बोर्ड का गठन:* बिहार के लिए क्यों है ज़रूरी... ✍️
👉 आम बजट 2025 में बिहार में मखाना बोर्ड गठन करने की बात कही गईं है।
👉 मखाना के उत्पादन, प्रोसेसिंग, कीमतों और मार्केटिंग के लिए मखाना बोर्ड का गठन किया जाएगा।
👉 *दुनिया का 85-90 फ़ीसदी मखाना भारत में होता है।*
👉 *भारत का 90 फ़ीसदी मखाना बिहार में होता है।*
👉 बिहार के मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, सीतामढ़ी, अररिया, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज में होती है मखाने की खेती।
👉 भारत में हर साल 50-60 हज़ार टन मखाने के बीज की पैदावार होती है, जिससे 20-25 हज़ार टन मखाने का लावा निकलता है।
*`मखाने की खेती`*
👉 मखाना की खेती स्थिर जल जमाव वाले क्षेत्र में ज्यादातर की जाती है।
👉 जल जमाव वाली जगह पर कीचड़ भी होना ज़रूरी।
👉 पानी का pH 6.5 - 7.5 के बीच होना अच्छा माना जाता है।
👉 खेती के मौसम में बहुत गर्मी या बहुत अधिक ठंड नहीं पड़नी चाहिए।
👉 पानी की गहराई 3 - 4 फीट हो तो ज़्यादा अच्छा होता है।
*`मखाने में न्यूट्रिशन`*
👉 100 ग्राम मखाने से 350 कैलोरी मिलती है, जिसमें फैट नाम मात्र का होता है।
👉 70-80 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 9.7 ग्राम प्रोटीन होता है।
👉 7.6 ग्राम फ़ाइबर, 60 मिलीग्राम कैल्शियम, 40-50 मिलीग्राम पोटेशियम और फास्फोरस 53 मिलीग्राम मिलता है।
For More:*
*`Read New Post`* 👇
> https://www.apnaupsc.in/2023/11/Environmental-Organizations-in-Hindi-upsc.html
*`WhatsApp channel`* 👇
> https://whatsapp.com/channel/0029VaD7VcNLSmbgkPAEnV25