Apna UPSC (www.apnaupsc.in)
Apna UPSC (www.apnaupsc.in)
February 11, 2025 at 08:40 AM
🇮🇳 *दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक देश बना भारत: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह... ✍️* 👉 सरकार ने कहा है कि किसानों को दी गई मजबूत वित्तीय और तकनीकी सहायता के कारण भारत मछली उत्पादन में दूसरा सबसे बड़ा देश बन गया है। 👉 प्रश्नकाल के दौरान लोकसभा में पूरक प्रश्नं का उत्तर देते हुए *मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह* ने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में मत्स्य पालन क्षेत्र में *126 प्रतिशत* की वृद्धि हुई है। 👉 मंत्री ने कहा कि 2013-14 मंदेश में मछली उत्पादन 95 लाख 7 हजार टन था और 2023-24 में मछली उत्पादन के सालाना आंकड़े 184 लाख टन से अधिक हैं यानि 10 वर्षो में लगभग दोगुने की वृद्धि हुई हैं। 👉 उन्होंने कहा कि 2-3 महीने के ऑफ सीजन के दौरान केंद्र और राज्य सरकारें तथा लाभार्थी स्वयं वित्तीय व्यवस्था को चालू रखने के लिए 1500- 1500 रुपये की राशि का योगदान करते हैं। 👉 श्री सिंह ने कहा कि सरकार मछली किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और इस समुदाय के कल्याण के लिए सभी प्रयास कर रही है। 👉 उन्होंने कहा कि राज्य सरकारों को सामान्य रूप से किसानों और विशेष रूप से मछली पालकों के लाभ के लिए विभिन्न केद्रीय योजनाओं को लागू करना चाहिए। *`मछली उत्पादन के शीर्ष 5 देश:-`* 1️⃣ चीन (58.8 मिलियन टन) 2️⃣ भारत (18.46 मिलियन टन) 3️⃣ इंडोनेशिया (16.70 मिलियन टन) 4️⃣ पेरू (11.85 मिलियन टन) 5️⃣ यू.एस.ए (9.36 मिलियन टन)

Comments