PABNA(Print & Broadcast News Agency)
February 12, 2025 at 02:35 AM
प्रेस नोट
माघी पूर्णिमा पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएँ
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना ने माघी पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सभी श्रद्धालुओं और प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
अपने संदेश में श्री महाना ने कहा कि माघी पूर्णिमा का पर्व आध्यात्मिकता, दान और पुण्य का प्रतीक है। इस पावन दिन गंगा स्नान, पूजा-पाठ और सेवा का विशेष महत्व है। यह पर्व हमें धर्म, सद्भावना और समाज कल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में माघ मास को अत्यंत पवित्र माना गया है और माघी पूर्णिमा का विशेष धार्मिक महत्व है। इस अवसर पर किए गए सत्कर्म, सेवा और भक्ति से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक उत्थान प्राप्त होता है।