PABNA(Print & Broadcast News Agency)
PABNA(Print & Broadcast News Agency)
February 14, 2025 at 03:07 AM
व्हाइट हाउस ने एलन मस्क को 'स्पेशल गवर्नमेंट एम्प्लॉई' का दर्जा दिया है. मस्क को डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) का प्रमुख बनाया गया है, जिसका मकसद सरकारी खर्चों में हो रहे दुरुपयोग को रोकना और कार्यबल को कम करना है. मस्क की पहली कार्रवाई के तहत, अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (USAID) के 2,000 से ज्यादा कर्मचारियों को निलंबित किया जाना था. लेकिन जस्टिस कार्ल निकोल्स ने इस फैसले पर रोक लगा दी. एलन मस्क द्वारा अलग-अलग सरकारी एजेंसियों के कंप्यूटर सिस्टम से गोपनीय जानकारी मांगने को लेकर कई मुकदमे दर्ज किए गए हैं. न्यूयॉर्क के एक न्यायाधीश ने अस्थायी रूप से DOGE अधिकारियों को कुछ डेटा तक पहुंचने से रोक दिया है. अब तक ट्रंप प्रशासन के अलग-अलग फैसलों को चुनौती देने के लिए 40 से ज्यादा मुकदमे दायर किए जा चुके हैं. मैरीलैंड और वाशिंगटन राज्य के न्यायाधीशों ने जन्मसिद्ध नागरिकता (Birthright Citizenship) को सीमित करने के ट्रंप के आदेश को अवैध करार दिया है. इस बीच, व्हाइट हाउस के प्रवक्ता हैरिसन फील्ड्स ने एक बयान में कहा कि 'ये मुकदमे वामपंथियों के प्रतिरोध का हिस्सा हैं, और ट्रंप प्रशासन अदालत में इनका सामना करने के लिए तैयार है.'

Comments