
Rojgar Sarkari (RojgarSarkari.Info)
February 10, 2025 at 01:14 PM
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि 'हर खेत-स्वस्थ खेत' अभियान के अन्तर्गत आगामी तीन-चार वर्षों में राज्य के प्रत्येक एकड़ के मृदा नमूने एकत्रित करके सभी किसानों को सॉयल हैल्थ कार्ड दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के अन्तर्गत अब तक लगभग 70 लाख मृदा नमूने एकत्रित किए जा चुके हैं तथा 55 लाख नमूनों का विश्लेषण करने उपरांत सॉयल हैल्थ कार्ड वितरित किए जा चुके हैं, शेष नमूनों का कार्य प्रगति पर है।
उन्होंने जानकारी दी कि वर्ष 2022 में सॉयल हैल्थ कार्ड प्रोजेक्ट के लिए स्कॉच ग्रुप द्वारा विभाग को स्वर्ण पदक भी मिल चुका है। सॉयल हैल्थ कार्ड योजना के तहत 86.65 लाख सॉयल हैल्थ कार्ड वितरित किए गए हैं।