News Media
News Media
February 23, 2025 at 06:05 AM
उत्तर प्रदेश के कानपुर में गोविंद नगर थाने के मालखाने से 41.30 लाख की नकदी-जेवरात गायब हो गए। इसकी भनक जब अधिकारीयों को लगी तो विभाग में हड़कंप मच गया। मालखाना इंचार्ज पर का नाम सामने आया है। कुछ महीने पहले ही मालखाना इंचार्ज का लखनऊ ट्रांसफर हो गया था। उन्हें चौक थाने का दारोगा बनाया गया है। हालांकि हैरानी की बात है कि नए मालखाना इंचार्ज को चार्ज सौंपने को तैयार नहीं थे। पुलिस विभाग के अलाधिकारीयों ने जब सख्ती दिखाई तब जाकर पूर्व इंचार्ज ने नए मालखाना इंचार्ज को चार्ज सौंपा। नए मालखाना इंचार्ज ने जब सामान का मिलान किया तो 41.30 लाख की नकदी, जेवरात समेत अन्य सामान गायब मिले। गोविंद नगर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह मालखाना पूर्व दीवान इंचार्ज दिनेश चंद्र तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। डीसीपी साऊथ महेश कुमार ने बताया कि गोविंद नगर थाने के मालखाने से कैश, जेवरात और कीमती सामान गायब मिला हैं। तत्कालीन मालखाना इंचार्ज दिनेश चंद्र तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है। तत्कालीन मालखाना इंचार्ज के खिलाफ विभागीय एक्शन लिया जाएगा।

Comments